ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुपवाड़ा में 7 किलो नशीला पदार्थ के साथ एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने जिला कुपवाड़ा में एक अभियान के दौरान नार्को-आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। कुपवाड़ा पुलिस और सेना की 7 आरआर ने सांधना टाप में नियमित जांच के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और आइईडी बरामद की है। इस खेप के साथ सुरक्षाबलों ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।पुलिस गिरफ्तार लोगों से यह पूछताछ कर रही है कि वे नशीलदा पदार्थ व आइईडी कहां से लेकर आ रहे थे और इन्हें उन्हें कहां पहुंचाना था। पुलिस ने बताया कि पुलिस व सेना की संयुक्त टीम ने साधना टाप में वाहनों की जांच के लिए एक नाका स्थापित किया हुआ था। एक एलपी ट्रक को जांच के लिए नाके पर रोका गया। ट्रक में एक महिला समेत दो पुरुष बैठे हुए थे। उन्हें लगा कि महिला के बैठे होने की वजह से उन्हें बिना जांच भेज दिया जाएगा परंतु जवानों को कुछ संदेह हुआ और जब उन्होंने गाड़ी की जांच की तो उन्हें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और आइईडी गाड़ी में पड़ा हुआ मिला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.