ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए गुड न्यूज! केंद्र सरकार ने कर दिया है बड़ा ऐलान, जल्दी उठाएं फायदा

Aadhaar-Ration Link: अगर आपने अब तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो जल्दी कर लें. दरअसल, केंद्र सरकार ने लाभार्थियों को एक और बड़ा मौका दिया है. पहले राशन को आधार से जोड़ने की लास्ट डेट 31 मार्च थी, लेकिन इसे अब बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया है. विभाग (Dept of Food and Public Dribution) ने इसके लिए नोटीफिकेशन जारी कर चुका है. आइए जानते हैं कैसे आप घर बैठे राशन को आधार से लिंक कर सकते हैं.

आधार से राशन कार्ड लिंक करना अनिवार्य

गौरतलब है कि राशन कार्ड के लाभार्थियों को सरकार की तरफ से कम दाम में राशन मिलता है. केंद्र सरकार के ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत देश में लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है. राशन कार्ड के और भी कई लाभ हैं. आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करके ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत देश के किसी भी राज्य की राशन कार्ड की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे ऑनलाइन लिंक करें आधार कार्ड?

1. इसके लिए सबसे पहले आप आधार के आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.2. अब आप ‘Start Now’ पर क्लिक करें.3. अब आप अपना पता जिला राज्य सहित भरें. 4. अब ‘Ration Card Benefit’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.5. अब आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि भरें. 6. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.7. यहां OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट का मैसेज मिलेगा.

ऐसे करें ऑफलाइ लिंक

आप चाहें तो ऑफलाइन भी राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और राशन कार्ड धारक की पासपोर्ट साइज फ़ोटो लेकर राशन कार्ड केंद्र पर जमा करना होगा. आप चाहें तो राशन कार्ड केंद्र पर अपना आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.