ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कंस्ट्रक्शन वर्क कराने में आएगा ज्यादा खर्च, इस बड़ी सीमेंट कंपनी ने 55 रुपये प्रति बोरी महंगा किया सीमेंट

Cement Price Hike: अब निर्माण कार्य या कंस्ट्रक्शन वर्क कराने वालों को ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी. इस बड़ी कंपनी ने सीमेंट के दाम प्रति बोरी 55 रुपये बढ़ा दिए हैं.

Cement Price Hike: सीमेंट कंपनी इंडिया सीमेंट लिमिटेड लोन पेमेंट के लिए और कैपिटल एक्सपेंडीचर को बढ़ाने के लिए अपनी कुछ जमीनों को बेचेगी. कंपनी ने साथ ही सीमेंट के दाम में प्रति बोरी 55 रुपये की बढ़ोतरी करने की भी घोषणा की है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोयले की कीमतों में आई तेजी की वजह से लागत मूल्य बढ़ गया है जिसके चलते कंपनी को दाम में इजाफा करना पड़ा है.

कब से कब तक बढ़ेंगे दाम और कितनेइंडिया सीमेंट कंपनी जून से जुलाई के बीच तीन चरणों में सीमेंट के दाम प्रति बोरी 55 रुपये बढ़ायेगी. जून की पहली तारीख को प्रति बोरी सीमेंट के दाम में 20 रुपये, 15 जून को 15 रुपये और एक जुलाई को 20 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी.

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहाकंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट एन श्रीनिवासन ने कहा कि इसके अलावा कंपनी कर्ज निपटाने के लिए और पूंजीगत व्यय के लिए कुछ जमीनों को भी बेचेगी.उन्होंने कहा,”हम घबराकर जमीन नहीं बेच रहे हैं. आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हमारे पास लगभग 26,000 एकड़ जमीन है. ये जमीनें अलग-अलग श्रेणियों की हैं.”

दाम नहीं बढ़ाए तो होगा घाटाश्रीनिवासन से जब पूछा गया कि दूसरी सीमेंट कंपनियां सीमेंट के दाम में कमी करने पर विचार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी कोई तुलना न करें. सभी चीजों के दाम बढ़ गये हैं. अगर मैंने दाम नहीं बढ़ाये, तो हमें बहुत घाटा होगा.

इंडिया सीमेंट के नतीजे इंडिया सीमेंट ने वित्त वर्ष 22 में कुल 4,729.83 करोड़ रुपये की आमदनी दर्ज की थी जबकि वित्त वर्ष 21 में उसकी कुल आमदनी 4,460.12 करोड़ रुपये थी. हालांकि, कंपनी का शुद्ध लाभ इस दौरान तेजी से घटकर 38.98 करोड़ रुपये रह गया था जबकि वित्त वर्ष 21 में उसने 222.04 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.