ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हफ्ते के आख‍िरी कारोबारी द‍िन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्‍स 400 अंक ऊपर

Stock Market Updates: हफ्ते के आख‍िरी कारोबारी द‍िन ग्लोबल मार्केट से म‍िले मजबूत संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर द‍िखाई द‍िया. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्‍स 54,671.50 के स्‍तर पर और न‍िफ्टी 16,296.60 के स्‍तर पर खुला. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्‍स के 30 में से 24 शेयर में तेजी देखी गई. आज के ट्रेडिंग सेशन में सुबह करीब 9.50 बजे 1409 शेयर में खरीदारी और 336 शेयर में बिकवाली का दौर देखने को मिला. इसके अलावा 88 शेयर में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ.

न‍िफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

शुक्रवार को निफ्टी के टॉप गेनर्स में कारोबारी सत्र के दौरान Tech Mahindra, HCL tech, Infosys, Wipro और IndusInd Bank बैंक  रहे. वहीं टॉप लूजर्स में ONGC, Asian Paints, NTPC, Powergrid और Apollo Hospital के शेयर रहे. दूसरी तरफ ग्‍लोबल मार्केट में डाओ जोंस लगातार पांचवें दिन 500 अंक से ज्‍यादा की तेजी के साथ बंद हुआ. नैस्डेक में भी 2.7 प्रत‍िशत की तेजी आई. आईटी शेयर में उछाल के कारण नैस्डेक में बढ़त देखने को मिली. ट्विटर के शेयर में 6 प्रत‍िशत का उछाल देखने को मिला है.

इससे पहले गुरुवार को बाजार में तीन द‍िन से चल रही ग‍िरावट का स‍िलस‍िला थम गया और 30 अंक वाला सेंसेक्‍स 503.27 अंक चढ़कर 54,252.53 पर और न‍िफ्टी 144.35 अंक की तेजी के साथ 16,170.15 पर बंद हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.