ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वर्षा ऋतु के पूर्व प्रमुख नालों की सफाई हेतु नगर निगम है कटिबद्ध

नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम शेखर आनंद
ने किया निरीक्षण

सासाराम। आज दिनांक 28 मई,2022 को डीडीसी रोहतास सह नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम शेखर आनंद, भा प्र से द्वारा पैदल भ्रमण कर सासाराम नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों यथा मोहिउद्दीन गंज, करपुरवा, वार्ड नंबर 7 के इलाकों,गौरक्षणी रेलवे गुमटी से तकिया रेलवे गुमटी आदि क्षेत्रों में नाली सफाई एवं उड़ाही की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया गया। डीडीसी सह नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में एनजीओ/आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा नाली उड़ाही एवं सफाई के कार्यों पर असंतोष प्रकट करते हुए कार्यरत एनजीओज़ को देय राशि मे कटौती तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। ज्ञातव्य है कि आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व सासाराम नगर के सभी प्रमुख नालों की उड़ाही एवं सफाई हेतु ज़िला प्रशासन एवं नगर निगम कटिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.