ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरबा के डिज्नी लैंड मेले में हादसा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। डिज्नी मेले में लगे हथौड़े झूले में 20 लोग करीब 30 फीट ऊंचाई पर आधे घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान हवा में उल्टे लटके लोगों के साथ उनके परिजनों की सांसे भी थमी रहीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद झूले को नीचे लाकर लोगों की जान बचाई। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार से रिकांडो बाइपास मार्ग पर डिज्नी लैंड मेला लगा हुआ है। इसी मेले में कई बड़े-बड़े झूले भी लोगों के लिए लगाए गए हैं। रात करीब 9 बजे लोग मेले में लगे हथौड़ेनुमा झूले में लोग बैठे हुए थे। शुरुआत में तो झूला ठीक चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऊपर जाकर हवा में अटक गया। इसके चलते अंदर बैठे लोगों का सिर नीचे और पैर ऊपर हो गया।

इसके बाद चीख-पुकार मच गई। ऊपर इतनी ऊंचाई पर ऐसे लोगों को फंसे देख परिजनों ने भी हंगामा कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद झूले में फंसे लोगों को निकालने की कवायद शुरू हुई। कर्मचारियों ने किसी तरह से झूले को रस्सी से बांधा फिर उसे लोगों की मदद से खींचना शुरू किया। करीब आधे घंटे तक यह सब चलता रहा। फिर किसी तरह से झूला नीचे आया और लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम भी पहुंच गई। हादसे में बालको निवासी तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते झूला फंसा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.