ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश की पहली के-पॉप स्टार बनीं ओडिशा की श्रेया लेंका

भारत की ओडिशा की रहने वाली 18 साल की श्रिया लेंका भी के-पॉप बैंड का हिस्सा बन गई हैं। श्रिया ने के-पॉप बैंड ब्लैकस्वॉन में अपनी जगह पक्की कर ली है और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय बन गई हैं। पिछले साल दिसंबर में राउकेला शहर की श्रेया को कोरियाई पॉप बैंड ब्लैकस्वॉन का मेंबर बनने के लिए आखिरी फेज के लिए चुना गया था। इसके तहत उनकी सियोल में ट्रेनिंग हुई। इस ग्रुप के एक सदस्य ने नवंबर 2020 में ग्रुप को छोड़ दिया था। इसके बाद डीआर म्यूजिक ने पिछले साल मई में ग्लोबल अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद श्रेया का यूट्यूब ऑडिशन प्रोग्राम के बाद चयन हुआ। श्रेया बैंड में यंगहुन, फतौ, जूडी और लीया के साथ शामिल हुई हैं। वहीं, छठे सदस्य के रूप में ब्राजील की गैब्रिला डालिस्न (गैबी) भी हैं।

डीआर म्यूजिक कंपनी की ओर से इंस्टाग्राम पर श्रिया और ग्रैबिला की फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। अब दोनों कुछ महीनों तक प्रैक्टिस के लिए सियोल में ही रहेंगी। इसके बाद एक ग्रुप एल्बम बनाया जाएगा। ब्लैकस्वॉन बैंड की शुरुआत 2011 में हुई थी। इस गर्ल गैंग में चार मेंबर थे। वहीं, अब श्रेया और गैब्रिला भी इस बैंड में शामिल हो गई हैं।

श्रेया ने 12 साल की उम्र से ही ओडिशा क्लासिकल डांस के साथ फ्रीस्टाइल, हिप हॉप करना शुरू कर दिया था। 2020 में जब लॉकडाउन लगा तो उनका भी ध्यान के-पॉप और के-ड्रामा पर गया। श्रेया ने घर की छत पर डांस प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। जब ऑडिशन देने की शुरुआत की तो ऑनलाइन ही कोरियन भाषा सीखनी शुरू कर दी और कई सारे के-ड्रामा भी देखे। जब उनके परिवार वालों को ऑडिशन का पता चला, तो उनकी दादी ने एक शास्त्रीय संगीत शिक्षक से उन्हें सीखने के लिए भेजा, जिससे उन्हें काफी मदद मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.