ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक्शन में गरियाबंद SDM: सोलर पैनल में लाखों का घपला, SDM ने सरपंच को भेजा जेल, 16 पंचायतों से बाकी है 42 लाख की वसूली

गरियाबंद। नियम विरुद्ध सोलर लगाने के मामले में पुरनापानी सरपंच को एसडीएम ने जेल भेज दिया है. इसके साथ ही बकाया जमा नहीं करने पर 30 दिन तक जेल में रहना पड़ेगा. वसूली प्रकरण में नोटिस जारी करने के बावजूद रुपये जमा नहीं किया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है.

पुरनापानी सरपंच को भारी पड़ गया. एसडीएम टीआर देवांगन ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर 24 मई को पुरनापानी सरपंच पंकज हरपाल क गिरफ्तार कर प्रस्तुत करने पुलिस को निर्देश दिए थे, लेकिन 24 मई को पंकज चकमा देकर भाग गया था.

अब देवभोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के कारण अवकाश के दिन न्यायालय लगाकर एसडीएम को सुनवाई करना पड़ा. एसडीएम टीआर देवांगन ने बताया कि पंकज हरपाल पर 15वें वित्त की राशि नियम विरुद्ध सोलर पर खर्च करने का आरोप तय किया गया है.

इस पंचायत को 5 लाख से ज्यादा जमा करना था. वसूली प्रकरण के सुनवाई के दरम्यान सरपंच सचिव ने लिखित जवाब देकर राशि जमा करने का दिन तय किया था. तय तिथि में रुपये जमा नहीं करने के कारण पंचायती राज अधिनियम उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर 30 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. वसूली की रकम जमा नहीं करते तक न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेगा.

16 पंचायतों से 62 लाख की वसूली15 वें वित्त मद से क्रेडा के बजाए निजी ठेकेदारों से नियम विरुद्ध सोलर लगाने के मामले में 16 पंचायतों से 62 लाख की वसूली कि जानी थी. मामले में छुरा निवासी मनोज ठाकुर द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर किये जाने के बाद प्रशासन सख्त हुआ.

दो माह से चल रहे वसूली प्रकरण में अब तक 18 लाख 56 हजार जमा कर लिया गया है. हालांकि इस कार्रवाई के बाद अब जिले में अन्य जनपद क्षेत्रों में भी इसी तरह 15 वे वित्त से निजी फर्मों से सोलर लाइट लगाया गया है, जिस पर कार्रवाई की मांग उठ रही है.

याचिकाकर्ता मनोज मनोज ठाकुर ने कहा कि केवल देवभोग जनपद ही नहीं जितने भी जनपदों में नियम विरुद्ध सोलर लगाए गए हैं, सभी पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जा रहा है. इस मामले में भी जल्द न्यायालय की शरण मे जाऊंगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.