ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस ने गुम हुए 104 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाया, लोगों के खिले चेहरे, जताया आभार

जांजगीर-चांपा. पुलिस ने गुम हुए 104 मोबाइल रिकवर कर आज एसपी कार्यालय ने मोबाइल मालिकों को वितरण किया है. रिकवर 104 मोबाइल की कीमत करीब 18 लाख रुपये है. वही उम्मीद छोड़ चुके मोबाइल मालिकों को अपना मोबाइल वापस मिलने से चेहरे पर खुशी उमड़ पड़ी.

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि, जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था. जिसके बाद सायबर सेल की टीम भेजकर खोजबीन की जा रही थी. जिले में आम नागरिकों के मोबाइल गुम की सूचना पर सायबर सेल द्वारा कुल 104 एंड्रॉइड मोबाइल सेट बरामद किया. अभियान के तहत जिले के अलावा रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा तथा अन्य स्थानों से गुम मोबाइलों को बरामद किया. बरामद 104 विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों की कीमत करीबन 18 लाख रुपये हैं.

सायबर सेल द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल की सूचना को सभी थाना/चौकी से एकत्र कर बरामद करने का अभियान चलाया गया. आम नागरिकों को अपने मोबाइल फोन मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर वापस करने से जांजगीर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं.

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि, अपने मोबाइल को संभाल कर रखें. यदि गुम या चोरी होता है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवें. ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार, मेला, मंढई में गुम होते हैं. ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करें. साथ ही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो, उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करें और अच्छे नागरिक होने का परिचय दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.