ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्यसभा प्रत्याशियों पर कट रहा बवाल, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने भी साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- छग के योग्य नेताओं को नीचा दिखाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही सियासत शुरू हो गई है. भाजपा के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के योग्य नेताओं को मौका न देकर उन्हें नीचा दिखाया है. छत्तीसगढ़ का अपमान किया है.

अमित जोगी ने ट्वीट कर कांग्रेस के सभी विद्यायकों से छत्तीसगढ़ की अस्मिता और मान की खातिर 10 जून को थोपे गए प्रत्याशियों के लिए वोट न करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ है फिर राजनीति. अगर हम छत्तीसगढ़ का मान नहीं रख सकते, तो ऐसी राजनीति किस काम की ?

छ.ग. की दोनों राज्यसभा सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों को थोपना कांग्रेस की “जय हो हाईकमान,भाड़ में जाये छत्तीसगढ़ का मान” की दूषित सोच का परिणाम है। कांग्रेस आलाकमान ने छ.ग. के योग्य कांग्रेसी नेताओं को मौका न देकर उन्हें नीचा दिखाया है और छ.ग.का अपमान किया है।1/5 pic.twitter.com/BEfwsChHRM— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) May 30, 2022

अमित जोगी ने कहा कि स्व.अजीत जोगी ने अपने तीन वर्ष के अल्प-कार्यकाल में 3 छत्तीसगढ़ियों को राज्यसभा भेजा था. इनमें कमला मनहर, रामाधार कश्यप और मोतीलाल वोरा शामिल थे. साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ का अपमान और छत्तीसगढ़वासियों के साथ हुए अन्याय का जेसीसीजे पुरजोर विरोध करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.