ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाहिद कपूर ने यूरोप की सड़क पर ‘कोई मिल गया’ गाने पर किया जमकर डांस

शाहिद कपूर बॉलीवुड के फेमस एक्टरों में से एक हैं। वह हाल ही में दोस्तों के साथ यूरोप से छुट्टियां बिता कर लौटे हैं। वह भले ही यूरोप से अपनी ऑल-बॉयज ट्रिप से लौट आए हों, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वे अभी भी अपनी छुट्टियों के दौरान की गई मस्ती को भूल नहीं पाए हैं। फिल्म ‘जर्सी’ के अभिनेता ने रविवार रात को यूरोप ट्रिप का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।इस वीडियो में उन्हें शाहरुख खान के गाने ‘कोई मिल गया’ पर एक शख्स के साथ बड़े मजेदार तरीके से डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में शाहिद बहुत कूल लग रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में ‘मैं तो हिल गया’ लिखा है। वहीं ‘जर्सी’ फिल्म की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।यह वीडियो यूरोप की सड़कों पर शूट किया गया है। वीडियो में शाहिद के साथ डांस कर रहा शख्स काफी खुश नजर आ रहा है। बता दें कि वह हाल ही में ईशान खट्टर, कुणाल खेमू और सुवेद लुहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के लिए ट्रिप की मस्ती के तस्वीरें भी शेयर की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.