ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह और कई फिल्मी सितारे स्टेडियम में थे मौजूद

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित गुजरात और राजस्थान के बीच आइपीएल के फाइनल मैच का आनंद उठाने के लिए कई बड़ी हस्तियां स्टेडियम में मौजूद थे। गृहमंत्री अमित शाह भी यह मुकाबला देखने स्टेडियम में पहुंचे थे। वहीं, कई फिल्मी कलाकार भी मैच का आनंद उठाते मैदान में नजर आए। सुपरस्टार अक्षय कुमार भी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।अभिनेता आमिर खान इस मुकाबले में कमेंट्री करते नजर आए। बता दें कि इस मैच को देखने के लिए लगभग एक लाख से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में पहुंचे। बालीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी फाइनल मैच देखने पहुंचीं और सभी की सुरक्षा के लिए छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।गौरतलब है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य एजेंसिंयों की भी मदद ली गई। बताते चलें कि फाइनल मैच की पहली पारी के दूसरे स्ट्रैटजिक टाइम आउट में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर दिखाया रिलीज हुआ। फाइनल मुकाबले के ठीक पहले शानदार क्लोजिंग सेरेमनी में बालीवुड कलाकार रणवीर सिंह और एआर रहमान नें समां बांधा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.