रायपुर में IAS-IPS और जज के घर चोरी
रायपुर की सबसे सुरक्षित और पॉश ऑफिसर्स कॉलोनी में प्रदेश के बड़े अधिकारियों के घर चोरी हो गई। चोर इन अफसरों के घर के भीतर नहीं गया। बाहर लगे एसी के कॉपर पाइप को काटकर साथ ले गया। चोरी का खुलासा भी तब हुआ जब एसी काम करना बंद कर चुका था। परेशान अफसरों का पारा तब और बढ़ गया, जब कॉलोनी में पुलिस की सिक्योरिटी के बावजूद ये कांड हो गया। हालांकि यहां चोरी करने वाले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात का चोर भी बड़ा दिलचस्प है।
थाने जाकर रामेश्वर लाल ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रामेश्वर लालठाकुर ऑफिसर्स कॉलोनी के मकान नंबर सी-1/3 में चपरासी का काम करता है।पुलिस महकमे की टीम को इस मामले को सुलझाने और चोर का पता लगाने में लगाया गया। कॉलोनी में लगे CCTV की फुटेज को जांचा गया। इसमें एक शख्स सरकारी बंगले के आस-पास मंडराता दिखा। हुलिया पहचानकर इसे पुलिस ने पकड़ लिया। चोर का नाम राजकुमार वर्मा है।राजकुमार ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री वॉल के पास ही कपड़े का शेड बनाकर पिछले कई महीनों से रह रहा है। इसने पुलिस को बताया कि ठीक सामने बने साईं मंदिर से लोग निकलते हुए भीख दे जाते थे, इसी से गुजारा चल रहा था। ये आस-पास से कचरा बीनकर कबाड़ियों को बेचा करता था। कबाड़ वाले के पास इसने एसी के कॉपर पाइप बिकते देखे थे, इसका दाम भी अधिक मिलता है। बस इसी वजह से मौका पाकर राजकुमार ऑफिसर कॉलोनी में घुसा और कर दिया कांड। राजकुमार के पास से एसी के कटे हुए पाइप मिले हैं, दिनभर में इसने कुछ पाइप कबाड़ी को बेच भी दिए थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.