ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्रिटेन में 1 जून से हफ्ते में चार दिन होंगे काम, भारत में भी इस पर किया जा रहा है विचार

Four Days Work Week: ब्रिटेन में 1 जून से काम के हफ्ते अब चार दिन होंगे. हालांकि, इसका अभी ट्रायल शुरू किया जा रहा है. ब्रिटेन की 60 कंपनियां इस नियम को लागू करने जा रहा है. भारत में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं.

Four Days Work Week: हफ्ते में चार दिन काम करना होगा और बाकी के तीन दिन आराम करने को मिलेगा. दुनिया के कई देश इस फॉर्मूले को अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं. जापान, न्यूजीलैंड, स्पेन और बेल्जियम के बाद अब ब्रिटेन भी ‘फोर डे वर्क वीक क्लब’ में शामिल होने जा रहा है. ब्रिटेन में 1 जून से हफ्ते में चार दिन काम करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है. देश की 60 बड़ी कंपनियां इस नियम को लागू करने जा रहा हैं. यह एक ट्रायल होगा जो करीब छह माह तक चलने वाला है. इसमें कंपनियां अपने कर्मचारियों से हफ्ते में चार दिन या अधिकतम 32 घंटे काम लेंगी. बाकी के दिनों में आराम करने को मिलेगा.

UAE में साढ़े चार दिन का कार्य दिवस

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए जनवरी 2022 से सप्ताह में काम के दिनों को पांच से घटा कर अब साढ़े चार कर दिया गया है. शुक्रवार को आधा दिन काम करना पड़ता है और शनिवार- रविवार को पूरी तरह छुट्टी रहती है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही निजी सेक्टर में भी इसी तरह के नियम लागू किए जा सकते हैं.

फोर डे वर्क वीक क्लब’ क्या है?

वे देश जहां पर पहले से ही ये नियम लागू किए गए हैं. उनके समूह को ‘फोर डे वर्क वीक क्लब’ कहा जाता है. अगर यह ट्रायल सफल हो गया तो ब्रिटेन भी इस क्लब में शामिल हो जाएगा. वर्तमान में सात प्रमुख देशों में यह नियम लागू किया जा चुका है.

जानें- किन-किन देशों में पहले से है लागू

जापान: काम और जीवन के संतुलन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जून 2021 में जापान सरकार ने एक पहल शुरू करते हुए कंपनियों को चार-दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू करने के लिए कहा. जिसमें पैनासोनिक इस नियम को लागू करने वाली पहली जापानी कंपनी बन गई.

बेल्जियम: बेल्जियम उन देशों की सूची में शामिल होने वाला नया देश बन गया है, जो अपने कर्मचारियों को ‘फोर डे वर्क वीक’ यानी हफ्ते में चार दिन काम करने का विकल्प दे रहा है.

स्कॉटलैंड: स्कॉटलैंड ने परीक्षण के आधार पर चार दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया, जैसा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा प्रचार के दौरान वादा किया गया था. वहीं कर्मचारियों के काम के घंटे 20% कम कर दिए गए लेकिन मुआवजे में कोई नुकसान नहीं हुआ.

आयरलैंड: यहां पर जनवरी 2022 में चार-दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरुआत की गई. नए नियम के तहत कर्मचारियों के वेतन में कोई नुकसान नहीं होगा.

भारत में भी हो रहा है विचार

दुनिया के दूसरे देशों की तरह से अब भारत सरकार काम करने के हफ्ते को छोटा करने पर विचार कर रही है. श्रम कानूनों में सुधार के तहत यह कदम उठाए जा रहे हैं. भारत में अगर ये नियम लागू हो जाते हैं, तो कर्मचारियों को हफ्ते भर में कम से कम 48 कार्य घंटे पूरे करने होंगे. यदि चार दिन का नियम लागू होता है, तो कर्मचारी एक दिन में 12 घंटे के हिसाब से काम करके तीन दिन छुट्टी ले सकेंगे. हालांकि, नियम को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है. यहां पर अभी केवल विचार किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.