ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सच निकली केजरीवाल की सत्येन्द्र जैन पर की गई 5 महीने पहले की भविष्यवाणी, बोले-फर्जी है मामला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ते हुए मंगलवार को कहा कि जैन के खिलाफ मामला ‘‘पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है।” केजरीवाल ने कहा कि AAP एक ईमानदार राजनीतिक दल है और अगर मामले में एक प्रतिशत भी सच्चाई होती तो वह खुद जैन के खिलाफ कार्रवाई करते।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के सड़क विकास कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कहा कि मैंने जैन के मामले पर गौर किया है। यह पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है। हमें न्यायपालिका पर विश्वास है। जैन सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं और पाक साफ साबित होंगे।” बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने सोमवार को धनशोधन के एक मामले में जैन को गिरफ्तार कर लिया था। जनवरी में, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि जैन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.