ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गरीब कल्याण सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक पर देश को गर्व, सीमा अब ज्यादा सुरक्षित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी के पल अगर हिमाचल में आकर बिताने को मिलें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। शिमला की धरती मेरी कर्मभूमि रही है। ये मेरे लिए देवभूमि है। देशवासियों से यहां से बात करना खुशी की बात है। केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर यहां कार्यक्रम होना खुशी की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं ये सब आपकी वजह से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि जब फाइल पर साइन करता हूं तब तो जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब फाइल चली जाती है तो आपके परिवार का सदस्य बन जाता हूं। 130 करोड़ भारतीयों के परिवार का हिस्सा बन जाता हूं। पीएम बोले कि मैं शिमला से अपना संकल्प दोहराऊंगा। मेरा संकल्प है कि हर नागरिक की सेवा करता रहूं। उन्होंने कहा कि हम देश को उस ऊंचाई तक पहुंचाएंगे जो आजादी के दीवानों ने देखा था।

अब विश्व में भारत की चर्चा होती है

2014 से पहले अखबारों की हेडलाइन लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अटकी-लटकी-भटकी योजनाओं की होती थीं। लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब विश्व में भारत की चर्चा होती है। पहले योजनाओं का पैसा जरूरतमंद तक पहुंचने से पहले लुट जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। पीएम ने कहा कि आज भारत मजबूरी में मदद करने के लिए हाथ बढ़ाता है।

अब ट्रिपल तलाक का डर खत्म

पहले खुले में शौच की बेबसी थी, अब सम्मान से जीने की आजादी है, पहले ट्रिपल तलाक का डर था, अब अधिकारों की लड़ाई लड़ने का हौसला है। पहले देश की सुरक्षा को लेकर चिंता थी, अब हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं, सर्जिकल स्ट्राइक पर गर्व है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.