भारतीय पुरुष हॉकी टीम रैंकिंग में फिसली
एफआईएच विश्व रैंकिंग की जारी नई सूची में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार एक स्थान फिसलकर चौथे पर आ गई। वहीं महिला हॉकी टीम को एक स्थान का फायदा मिलने के बाद छठे स्थान पर पहुंच गई।नई रैंकिंग में पुरुषों और महिला की श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड शीर्ष पर हैं। पुरुषों की श्रेणी में नीदरलैंड ने भारत को हटाकर तीसरे स्थान हासिल किया।वहीं भारतीय महिला टीम ने स्पेन को सातवें स्थान पर धकेलकर खुद छठा स्थान हासिल किया। भारतीय टीम फिलहाल एशिया हॉकी कप खेलने में व्यस्त है।एशिया कप में भारतीय टीम सुपर-4 स्टेज में पहुंच चुकी है। एशिया कप हॉकी में भारत की युवा टीम मैदान में उतरी है। पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह टीम को कोचिंग दे रहे हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को जीतकर विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.