ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शेयर बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी पर शुरुआत

Stock Market Today 1st June 2022: घरेलू शेयर बाजार की चाल आज खुलने के बाद तेजी के साथ नजर आ रही है लेकिन इसकी शुरुआत सपाट हुई है. जानें आज के ओपनिंग लेवल…

Stock Market Today: आज शेयर बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है. ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार को अच्छी शुरुआत मिलने में दिक्कत आ रही है और अमेरिकी बाजारों की कल की सुस्ती का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है.

कैसे खुला बाजारआज के दिन शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई है और बीएसई का सेंसेक्स 21.86 अंक यानी 0.039 फीसदी की तेजी के साथ 55,588.27 पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 9.85 अंक यानी 0.059 फीसदी की तेजी के साथ 16,594 पर खुला है.

शुरुआती 5 मिनट में शेयर बाजार ने दिखाई तेजीबाजार खुलने के 5 मिनट के बाद शेयर बाजार ने अहम स्तरों को पार कर लिया है. निफ्टी 16600 और सेंसेक्स 55700 के पार निकल गया है. सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 166.38 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 55,732.79 पर जाकर कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 53.25 अंक यानी 0.32 फीसदी की तेजी के बाद 16,637.80 पर ट्रेड दिखा रहा है.

निफ्टी का हालबाजार खुलने के 15 मिनट के भीतर शेयर बाजार में अच्छा मूमेंटम देखा जा रहा है और निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है. बाकी 16 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है.

सेक्टरवार कारोबार को देखेंएफएमसीजी में अच्छा उछाल देखा जा रहा है और पीएसयू बैंक भी जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में बढ़त दर्ज की जा रही है. इसके अलावा रियलटी शेयरों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

आज के चढ़ने वाले शेयर्स ये हैंएशियन पेंट्स 2.13 फीसदी ऊपर हैं और एनटीपीसी 1.60 फीसदी तेजी पर हैं. एचयूएल में 1.26 फीसदी की उछाल है और टाटा कंसोर्शियम 1.21 फीसदी चढ़ा है. बीपीसीएल 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

आज के गिरने वाले शेयर्सहिंडाल्को में 1.33 फीसदी की गिरावट है और ओएनजीसी 0.8 फीसदी नीचे है. डॉ रेड्डीज लैब्स 0.61 फीसदी नीचे है और एसबीआई लाइफ 0.54 फीसदी टूटा है. सन फार्मा में 0.53 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.