ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब नर्मदा के पानी की 24 घंटे होगी निगरानी

भोपाल । प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोर्चा संभालेगा। नर्मदा नदी के पानी की जांच के लिए मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सेठानी घाट पर नई मशीन लगा रहा है। यह मशीन 24 घंटे पानी की जांच करती रहेगी। साथ ही सेठानी घाट पर एक डिस्पले बोर्ड भी लगाया जाएगा। इस बोर्ड में पानी की जांच की जानकारी हर मिनट अपडेट होगी। लगभग 25 लाख की लागत से यह सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में सर्विलांस सिस्टम है जो कंट्रोल रूम का काम करता है। नर्मदा नदी पर लगाए जाने वाले सर्विलांस सिस्टम इससे जुड़ेगा। जो 24 घंटे पानी की गुणवत्ता से जुड़ी रिपोर्ट देते रहेंगे। ये सिस्टम पानी में तय स्तर से अधिक प्रदूषण मिलने पर अलर्ट मैसेज भी देंगे। इस आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी।
नदी के पानी में पीएच, डिजॉल्व ऑक्सीजन, बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड, क्लोराइड, सल्फेट, टी हार्डनेस, कैल्सियम हार्डनेस, तापमान, एफ-कोलिफॉम, टी-कोलिफॉम, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नेशियम एच, टी-सॉलिड, डी-सॉलिडस, एस-सॉलिड सहित अन्य मानकों पर पानी की जांच की जाएगी।
पर्यावरण विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नर्मदा नदी में 10 अन्य स्थानों को स्टेशन लगाने के लिए चिंहित किया है। इन स्थानों में डिंडोरी, मंडला, नरसिंहपुर जिले का बरमान घाट, सीहोर जिले में शाहगंज, देवास जिले का नेमावर, खंडवा में ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, धार जिले के धरमपुरी, बड़वानी के राजघाट और आलीराजपुर के ककराना घाट शामिल है।
नर्मदा के पानी की शुद्धता जांचने के लिए सेठानी घाट पर ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। नर्मदापुरम शहर के साथ ही पचमढ़ी में हवा की जांच करने के लिए मशीन लगाई जाएंगी।
डॉ. प्रवीण कोठारी, जेई, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.