नाई जाति के उत्थान के लिए सप्ताहिक बैठक कर किया जागरूक
चकिया/ राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वाधान में चकिया प्रखंड क्षेत्र के चकिया हनुमान मंदिर के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष नगीना ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष श्री बली शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बलीराम शर्मा ने बताया कि नाई जातियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुटता का विशाल कायम करने के विशेष जोड़ दिया गया रहा है। और 28 जून को राष्ट्रीय नाई महासभा का चकिया में विशाल सभा का आयोजन का ऐलान किया गया है जिसमें पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी मौजूद रहेंगें। बैठक में मुख्य रूप से बबलू ठाकुर, संजय ठाकुर, अजीत ठाकुर, ध्रुव ठाकुर, गोपाल ठाकुर, अंजली ठाकुर, विनोद ठाकुर अन्य दर्जनों राष्ट्रीय नाई महासभा के कार्यकर्ताओं ने सप्ताहिक बैठक में उपस्थित थे।