ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब के शौकीनों को लगेगा झटका !

भोपाल । देश में पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामान की बढ़ती कीमतों का असर हर किसी पर पड़ रहा है। महंगाई का झटका अब शराब के शौकीनों को लग सकता है। बीयर बनाने वाली कंपनियां इनकी कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। कुछ राज्यों में तो कई कंपनियों ने रेट बढ़ा भी दिए हैं. इस बार मार्च में ही जबरदस्त गर्मी पडऩे की वजह से बीयर की मांग में भी भारी इजाफा हुआ है। जौ जैसे कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद बीयर बनाने वाली कंपनियां रेट बढ़ाने की तैयारी में हैं। बीयर बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि जौ की कीमतें पिछले तीन महीने में दोगुनी हो गई हैं।
इसके अलावा बोतल क्राउन, लेबल और पैकिंग कार्टून के रेट भी पहले से 25 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। वहीं, ग्लास मेकर्स की ओर से बोतल की कीमतें 30 फीसदी तक बढ़ाई गई है। ऐसे में बीयर कंपनियों के पास दाम बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। यूबी ग्रुप और बी9 बेवरेजेस जैसी कई कंपनियां जल्द उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और कई राज्यों में बीयर की कीमतों में इजाफे की तैयारी कर रही है।
बता दें कि अल्कोहल का दाम राज्य सरकारें तय करती हैं। यही वजह है कि दाम बढ़ाने या घटाने से पहले कंपनियां राज्य सरकारों से परामर्श करती हैं। राज्य सरकारों को ब्रूअरी और डिस्टीलर से बड़े पैमाने पर कमाई होती है। शराब के दाम में अधिकतर शेयर राज्य सरकारों का टैक्स होता है। बीयर के बढ़ते दामों के बावजूद देश में पिछले दो साल में मांग में बड़ी तेजी देखी जा रही है। प्रीमियम बीयर की मांग और भी ज्यादा है. कंपनियों का कहना है कि पहले की तुलना में डेढ़ से दोगुना तक की तेजी से प्रीमियम बीयर का कारोबार बढ़ रहा है। कंपनियां कहती हैं कि दाम बढऩे के बावजूद मांग में कोई कमी नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.