ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांव में हंडा मिलने से फैली सनसनी: खेत में कहां से आया पीतल का बड़ा बर्तन, घड़े में ये सामान देख उड़ गए लोगों के होश

धमतरी। एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जो पुरानी यादों को ताजा करता है, जिसमें हंडे का जिक्र होता था, जिसमें कीमती सामान भरे होने की बाते कही जाती थी.

मालूम हो कि मंगलवार को मगरलोड करेली बड़ी क्षेत्र के ग्राम नवागांव बुडेनी के ग्रामीण छविराम निषाद के खेत में एक पीतल का बड़ा बर्तन हंडा मिला जोकि लगभग 25 किलो का होगा.

उसे जब ग्रामीणों ने देखा तो हंडे का जिक्र सामने आने लगा और तरह तरह की बातें होने लगी. हालांकि जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके भीतर झांका तो उसमें नारियल और कौड़ी के सिवाये कुछ भी नहीं था.

इस मामले को तंत्र मंत्र का चक्कर भी बताया जा रहा था, फिर यह भी चर्चा थी कि खेत में इतना बड़ा बर्तन आया कहां से. इसे यहा कौन और किस मकसद से लेकर आया था और क्या बाहर निकाल कर इसे यहीं छोड़कर चला गया? बहरहाल इस मामले से गांव में सनसनी फैली हुई है.

इस सम्बंध में चौकी प्रभारी सन्तोष सिंह ने बताया कि खेत में पीतल का बर्तन हंडा मिला है, जिसके भीतर नारियल समेत कुछ कौड़ी वगेरह पाई गई है. मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.