ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुनावी चर्चाओं से परेशान टेलर ने लगाया अनोखा पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल

सागर। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी के साथ गली-मोहल्लों और दुकानों पर चुनावी चर्चाएं भी जमकर हो रही हैं। जिससे राजनीति से दूर रहने वाले लोग परेशान हैं। ऐसा ही कुछ मामला सागर के बीना से आया है। जहां चुनावी चर्चाओं से परेशान एक टेलर ने दुकान पर अनोखा पोस्टर लगाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, बीना जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मंडी बामोरा में एक टेलर ने अपनी दुकान के सामने एक पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा है कि, यहां गैर राजनीतिक लोग बैठते हैं कृपया चुनाव की चर्चा न करें…अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पोस्टर लगाने वाले टेलर रिजाऊदीन का कहना है कि मेरी एक छोटी सी दुकान है। दुकान के सामने बैठकर लोग चुनाव की चर्चा करते हैं। साथ पंच-सरपंच के उम्मीदवार वोट के लिए आते हैं, लेकिन हमारे पास समय कम रहता है। हम उनकी सुने या अपना काम करें। दूसरी चीज यह है कि जनता नेताओं से त्रस्त हो चुकी है। न गांव में साफ-सफाई है, न ही सुचारू रूप से पानी मिलता है और न ही सरकारी योजनाओं का सही से लाभ मिल पाता है। इस कारण मैंने यह पोस्टर लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.