ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ले रहे थे सेल्फी तभी अचानक गिरी लिफ्ट, देखें दिमाग को सन्न कर देने वाला वीडियो

MP News : यह घटना जिस होटल किंग इम्पीरियल होटल में हुई, वह व्यापम के आरोपी रहे बीजेपी नेता गुलाब सिंह किरार का है. यह होटल कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित है.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. दरअसल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल की लिफ्ट टूट गई. इस घटना में लिफ्ट में सवार लोगों को बहुत मामूली चोटें ही आई हैं. इस लिफ्ट में एक ही परिवार के लोग सवार थे. लिफ्ट टूटने का पता चलते ही उसमें सवाल लोग चीखने-चिल्लाने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस होटल में यह हादसा हुआ वह एक बीजेपी नेता का बताया जा रहा है. होटल मालिक व्यापम घोटाले के आरोपी भी रहे हैं.

लिफ्ट टूटने की घटना भिंड शहर के किंग इम्पीरियल होटल में हुई. घटना के समय लिफ्ट में एक ही परिवार के लोग सवार थे. लिफ्ट टूटते ही वहां चीख-पुकार मच गई. घटना के समय लिफ्ट में सवार लोगों में से कुछ लोग वीडियो बना रहे थे. घटना के बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भिंड निवासी राजेश दुबे अपने परिवार के साथ किंग इम्पीरियल होटल में शादी की सालगिरह मनाने गए थे. यह घटना जिस होटल किंग इम्पीरियल होटल में हुई, वह व्यापम के आरोपी रहे बीजेपी नेता गुलाब सिंह किरार का है. यह होटल कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.