ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमेरिका और रूस में सीधे टकराव की आशंका

रूस ने बुधवार को यूक्रेन को उन्नत राकेट सिस्टम और अत्‍याधुनिक युद्ध सामग्री की आपूर्ति करने के अमेरिकी फैसले की तीखी आलोचना की है। रूस के इस रुख से दोनों महाशक्तियों के बीच सीधे टकराव की आशंका गहरा गई है। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव का कहना है कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता ने स्थितियों को और खराब कर दिया है।दरअसल अमेरिका का कहना है कि वह यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार हाई मोबिलिटी आर्टिलरी राकेट सिस्टम  देने जा रहा है। हिमार्स  एक मल्टीपल राकेट लान्चर है जो लंबी दूरी के लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगा सकता है। अमेरिका ने कहा कि वह इस प्रणाली को 700 मिलियन डालर के सैन्य सहायता पैकेज में शामिल करेगा।सनद रहे अमेरिका इस हथ‍ियार को यूक्रेन को देने से इनकार कर चुका था लेकिन यूक्रेन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से यह भरोसा दिए जाने पर कि इसका इस्‍तेमाल रूस में घुसकर लक्ष्यों को तबाह करने में नहीं किया जाएगा | अमेरिका इस प्रणाली को यूक्रेन को देने के लिए राजी हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.