ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडानल्ड कोरोना पाजिटिव हुए

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड कोविड पाजिटिव पाए गए हैं जिसके कारण वो 7 जून से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाएंगे। मंगलवार दोपहर को किए गए जांच में वो पाजिटिव पाए गए। इस कारण वो टीम के बाकी सदस्यों के साथ श्रीलंका दौरे के लिए उड़ान नहीं भर सकेंगे। उन्हें अब 7 दिनों के लिए मेलबर्न में क्वरंटाइन रहना होगा।आस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरफ से यह जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा गया है कि “रेस्ट अप कोच। 7 दिन बाद दोबारा मैकडानल्ड के टीम ज्वाइन करने तक माइकल डि वेनुटो ऑस्ट्रेलियाई मेंस टी20 टीम के कोच होंगे।”मैकडानल्ड्स के लिए बतौर कोच श्रीलंका दौरा उनका पहला असाइनमेंट था। नए जुड़े सहायक कोच डेनियल विटोरी और आंद्रे बोरोवेक दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान मैकडॉनल्ड्स के साथ काम करेंगे।मैकडानल्ड्स के न जाने का मतलब है कि सहायक कोच माइकल डी वेनुटो 7 जून से शुरू हो रहे टी20 मैच में टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उम्मीद है कि वो दूसरे मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे जो उसी मैदान पर 8 जून को खेला जाना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.