ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने बोला धावा: दीवार तोड़कर तिजोरी से पार कर दिया 50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात

भिंड। मप्र के भिंड जिले के मेंहगांव में बीती रात ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया. दुकान में रखी तिजोरी को काट कर 50 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात को पार कर दिया है. हालांकि पुलिस चोरी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.

जानकारी के अनुसार भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर मेहगाब नगर स्थित रामनिवास सोनी की ज्वेलर्स की दुकान है. जहां दुकानदार रामनिबास सोनी दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गया था. बीती रात अज्ञात चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे औऱ तिजोरी को कटर मशीन से काट दिया. उसके अंदर रखे 900 ग्राम के करीब सोने के आभूषण और 20 किलो से अधिक चांदी के आभूषणों को समेट ले गए.

जब सुबह पड़ोस के लोगों ने दीवार का सुराग देखा, तो सराफा व्यापारी रामनिवास सोनी को फोन कर सूचना दी. तब दुकान में अंदर जाने पर पता लगा कि दुकान में चोरी हो गई है. घटना की सूचना मेहगाब थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने दुकान का मुआयना कर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है.

इसके साथ ही 500 मीटर के दायरे में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. हालांकि पुलिस को इस चोरी के मामले में कुछ क्लू भी हाथ लगा है. पुलिस दावा कर रही है कि इस बड़ी चोरी को जल्द ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.