ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी ने पार किया 16750 का लेवल

Stock Market Opening: शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही है और आज शानदार उछाल के साथ ऊपरी दायरे में कारोबार हो रहा है.

Stock Market Opening: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की रफ्तार तेज है और स्टॉक मार्केट में उछाल देखा जा रहा है. कल अमेरिकी मार्केट की शानदार उछाल के बाद भारतीय शेयर बाजार आज शानदार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. शुक्रवार के दिन स्टॉक मार्केट में अच्छे सेंटीमेंट के दम पर जोरदार बढ़त देखी जा रही है.

कैसे खुला बाजारआज शेयर बाजार में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी देखी जा रही है. बीएसई का सेंसेक्स 427.49 अंक यानी 0.77 फीसदी की उछाल के साथ 56,245.60 पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 133.65 अंक यानी 0.80 फीसदी की तेजी के बाद 16,761.65 पर खुलने में कामयाब हुआ है.

जानिए शरुआती 10 मिनट में कैसा है कारोबारशुरुआती 10 मिनट में स्टॉक मार्केट में तेजी बढ़ी है और सेंसेक्स करीब 1 फीसदी ऊपर या 536.21 अंकों की उछाल के साथ 56,354.32 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 0.87 फीसदी या 144.70 अंकों की बढ़त के साथ 16,772 पर ट्रेड कर रहा है.

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखेंआज निफ्टी इंडेक्स में मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. मेटल शेयरों में 0.8 फीसदी की गिरावट है. हालांकि आईटी शेयरों की जबरदस्त तेजी ने बाजार को ऊपर उठाया है. आईटी शेयरों में चौतरफा खरीदारी से 2.17 फीसदी की बढ़त है. ऑयल एंड गैस शेयर 0.8 फीसदी चढ़े हैं. पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयरों में 0.53 फीसदी की शानदार तेजी बनी हुई है.

निफ्टी की चालआज के कारोबार में निफ्टी की चाल देखें तो इसके 50 में से 37 शेयरों में बढ़त के हरे निशान में कारोबार हो रहा है और 13 शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी में आज मजबूती है और ये 194 पॉइंट या 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 35808 के लेवल पर आ गया है.

जानें बाजार के टॉप गेनर्सआज निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में विप्रो 2.68 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.37 फीसदी, इंफोसिस 2.19 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. एचसीएल टेक में 2.16 फीसदी और बजाज फिनसर्व में 1.92 फीसदी का उछाल दर्ज किया जा रहा है.

आज के टॉप लूजर्सश्री सीमेंट में 1.87 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1. 26 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. अपोलो हॉस्पिटल में 1.10 फीसदी और एनटीपीसी में करीब 1 फीसदी की गिरावट है. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 0.81 फीसदी फिसला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.