ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपी के 60 जिलों में दौड़ेगी रोजगार की रेल उद्योग और निवेश के बनेंगे केंद्र

बरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखऩऊ में 80 हजार करोड़ से अधिक निवेश वाली योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। देश भर के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री बताएंगे कि कैसे यूपी तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह राज्य एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने का सामर्थ्य रखता है। ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी 3.0 प्रदेश में रोजगार के नए रास्ते खोलेगी। उत्तर प्रदेश के 60 जिले उद्योग और निवेश के अब बड़े केंद्र बनने जा रहे हैं। कृषि व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में रामपुर, देवरिया, बरेली, कानपुर देहात, हमीरपुर व हरदोई जैसे जिलों में नई औद्योगिक यूनिट लगने जा रही हैं। डिफेंस एयरोस्पेस में लखनऊ, हेल्थ केयर में महाराजगंज तो औषधि निर्माण व मेडिकल सप्लाई में मथुरा और बेकरी प्रोडेक्ट यीस्ट निर्माण में पीलीभीत जैसे जिले नई मंजिल पाने को तैयार हैं। इससे बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी के जरिए जिन निवेश परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। निर्माण, पर्यटन, शिक्षा, लॉजिस्टिक व वेयरहाउस से लेकर वैकल्पिक ऊर्जा तक पूर्वांचल, मध्य यूपी व बुंदेलखंड के जिलों में नए उद्योग लगने जा रहे हैं। आईटी कंपनियों के लिए अभी पश्चिमी यूपी खासतौर पर नोएडा ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण विकास क्षेत्र पंसदीदा स्थल बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.