ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वे जन्मदिन पर आज प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री को बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। इस बीच, आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर की गोशाला में पौधारोपण किया.गोरखपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में, राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जन-समर्थक शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा के लिए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तर प्रदेश को ‘विकासोन्मुखी सरकार’ देने के लिए आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनकी प्रशंसा की। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस तरह उत्तर प्रदेश को गुंडा राज और माफिया राज से मुक्त कराकर विकासोन्मुख सरकार दी है, उससे प्रदेश  राज्य नए रिकॉर्ड बना रहा है। प्रगति कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.