ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपीआई यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पेमेंट फेल होने पर मिलेगा तत्काल समाधान

UPI Payment Rules: अगर आप भी यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला डिजिटल पेमेंट मोड है. लेकिन कई बार यूपीआई यूजर्स पेमेंट फेल होने से परेशान हो जाते हैं. लेकिन अब ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.

दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या एनपीसीआई (NPCI) यूपीआई के लिए रियल टाइम पेमेंट डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन सिस्टम तैयार कर रहा है. इसके बाद यूजर्स को इस परेशानी से निजात मिल जाएगी.

कब चालू होगा रिजॉल्यूशन सिस्टम?

हिंदू बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘एनपीसीआई के एमडी और सीईओ दिलीप अस्बे ने कहा कि यह सिस्टम सितंबर 2022 तक चालू हो जाएगा. इन-ऐप फीचर से लगभग 80-90 फीसदी पेमेंट फेल्योर को रियल टाइम में समाधान होने की उम्मीद है.’ आईएमएफ-सिंगापुर रीजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में अस्बे ने कहा, ‘हम अपनी तरह के पहले ऑनलाइन डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन पर काम कर रहे हैं. अगले तीन महीनों में, यूपीआई इकोसिस्टम में 80-90 फीसदी डिस्प्यूट ऑनलाइन हल हो जाएंगे.’

बैंक को कॉल की जरूरत नहीं

दिलीप अस्बे ने आगे बताया, ‘अगले 3 महीनों में ग्राहकों को अब बैंक को कॉल करने या कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बस अपने ऐप पर यूपीआई हेल्प प्राप्त करें और डिस्प्यूट रियल टाइम में ऑटोमैटिकली हल हो जाएगा और सितंबर के अंत तक, कम से कम 90 फीसदी यूपीआई फैल्योर को रियल टाइम में हल किया जाएगा.’

जानिए क्या है यूपीआई?

अब बात करते हैं कि क्या है यूपीआई है क्या? यूपीआई एक ऐसा रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो एक बैंक के अकाउंट से दूसरे बैंक के अकाउंट में तुरंत पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. सबसे खास बात है कि यूपीआई के जरिए आप 24*7 कभी भी मनी ट्रांसफर कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.