ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जागरुकता रैली, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

पटना: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे देश भर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में सड़क पर उतरकर सुबह से ही हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी नजर आए। रैली के दौरान बुद्धिजीवी वर्ग के लोग जलवायु संरक्षण बढ़ते प्रदूषण और हर व्यक्ति को पेड़-पौधे लगाकर वातावरण को प्रदूषण से बचाने का संकल्प ले रहे हैं। आयोजकों की मानें तो करोना काल में जिस तरह से ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौतें हुईं हैं। ऐसे में हम सब को पेड़-पौधों को बचाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी स्वीडन करेगा। इस बार वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2022 की थीम ‘केवल एक पृथ्वी’ है। इस मुहिम का नारा है प्रकृति के साथ सद्भावना में रहना। 50 साल बाद एक बार फिर ‘केवल पृथ्वी’ का नारा जो कि 1972 के स्टॉकहोम सम्मेलन में सबसे पहले दिया गया था। उसे आज फिर अपनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यह आज भी हम पर लागू होता है कि केवल पृथ्वी ही हमारा घर है और इसका कोई विकल्प हीं हैं। यह नारा पर्यावरण में वैश्विक स्तर पर परिवर्तनकारी नतीजों की पैरवी करता है। विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा ह्यूमन एनवायरनमेंट पर स्टॉकहोम सम्मेलन में की गई थी, जिसमें 119 देशों में हिस्सा लिया था। सभी ने एक धरती के सिद्धांत को मान्‍यता देते हुए हस्‍ताक्षर किए। इसके बाद 5 जून को सभी देशों में ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाने लगा। भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.