ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि होंगे। आज शाम आठ बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा छात्र रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। खेलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। हर कोई इन खेलों के शानदार आगाज का इंतजार कर रहा है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पो‌र्ट्स पर किया जाएगा। जिसे लोग घर बैठे इस टूर्नामेंट को देख सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी शामिल होंगे। उनके अलावा, राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह सहित हरियाणा के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुल मिलाकर, 2,262 लड़कियों सहित 4,700 एथलीट 25 खेलों में 269 स्वर्ण, 269 रजत और 358 कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो 4 जून से शुरू होगा और 13 जून तक चलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.