ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हर साल ₹2 लाख तक के निवेश पर बचेगा टैक्स, रिटायरमेंट के बाद नहीं आएगी आर्थिक तंगी!

एनपीएस के जरिए आप हर साल 50,000 रुपये के अतिरिक्त निवेश पर टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं. इसका अधिकांश हिस्सा इक्विटी में लगा होता है इसलिए लंबी अवधि में इससे आपको ईपीएफओ से बहुत बेहतर रिटर्न मिल सकता है.

नई दिल्ली. अगर आप एक करदाता हैं और टैक्स बचाने का तरीका सोच रहे हैं तो एनपीएस यानी नेशनल पेंशन सिस्टम आपके लिए एक बेहरीन निवेश विकल्प साबित हो सकता है. इसमें आपको रिटायरमेंट के बाद अच्छी पेंशन तो मिलती ही है. इसके अलावा आप हर साल टैक्स छूट भी क्लेम कर सकते हैं.

लोग टैक्स बचाने के लिए कई स्कीम्स में निवेश करते हैं. उन्हें एनपीएस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. युवाओं को भले ही रिटायरमेंट दूर की कौड़ी लगे लेकिन वह जितना जल्दी इसमें निवेश करेंगे उनकी पेंशन उतनी बेहतर होती जाएगी. साथ ही वह इसकी मदद से काफी टैक्स बचाकर टेक होम सैलरी बढ़ा सकते हैं. मिंट में छपे एक लेख में माई फन बाजार के सीईओ विनीत खंडारे कहते हैं कि एनपीएस में निवेश से आप अतिरिक्त 50,000 रुपये तक की टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा आप एनपीएस में फंड मैनेजर्स और फंड एलोकेशन विकल्पों में से भी चुन सकते हैं. आपको इन 5 कारणों से टैक्स प्लानिंग में एनपीएस को शामिल करना चाहिए.

टैक्स बचतआप प्रति वर्ष 2 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं. टैक्सबडी. कॉम के सुजीत बांगर कहते हैं कि इसके तहत आप 1.5 लाख के निवेश पर तो टैक्स बेनिफिट क्लेम कर ही सकते हैं. साथ ही 50,000 रुपये तक के अतिरिक्त निवेश पर भी टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं.

ईपीएफ का अच्छा विकल्पएनपीएस में आप केवल टैक्स नहीं बचा रहे हैं बल्कि रिटायरमेंट के बाद एक संपन्न जीवन के लिए अच्छी रकम बटोर रहे हैं. लंबी अवधि में आप उम्मीद कर सकते हैं कि एनपीएस आपको ईपीएफओ से अच्छा रिटर्न देगा.

मैच्योरिटी पर टैक्स नहींस्कीम की मैच्योरिटी पूरी होने पर आपके खाते में मौजूद रकम का 60 फीसदी मिल जाएगा. जबकि 40 फीसदी हिस्सा आपको पेंशन के रूप में मासिक रुप से दिया जाएगा. हालांकि, 60 फीसदी हिस्से पर भी कोई टैक्स नहीं लगेगा.

फ्लेक्सिबल निवेश पैटर्नआप निवेश का पैटर्न और फंड मैनेजर अपनी मर्जी से बदल सकते हैं. इससे यह सुनिश्चित होता है कि आप अपने तरीके से रिटर्न को बढ़ा सकते हैं

लॉक-इन पीरियडयुवाओं को इसका लॉक-इन पीरियड भले थोड़ा खटक सकता है लेकिन लंबी अवधि का सोचने पर यह उनके लिए रिटायरमेंट के बाद भी अच्छी आय का बेहतरीन विकल्प है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.