ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संपूर्ण क्रांति दिवस: डबल इंजन की सरकार काम के बजाय ट्रेवल इंजन की सरकार बन गई है- तेजस्वी यादव

– संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर महागठबंधन प्रतिनिधि सम्मेलन का किया गया अयोजन

पटना: राजधानी पटना के ज्ञान भवन में रविवार को संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर महागठबंधन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आरजेडी के साथ ही महागठबंधन से वामपंथी पार्टियां सीपीआई के डी.राजा एवं सीपीआईएमएल के दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए और राज्य एवं केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
सम्मेलन की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की। कार्यक्रम में संपूर्ण क्रांति पर वीडियो भी दिखाया गया जिसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी अपना संदेश दिया। लालू ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमने अपने आपको साम्प्रदायिक शक्तियों के आगे झुकने नहीं दिया। वाम दल और सभी सहयोगी दल के सहयोग से सत्ता में आते-आते रह गए। एनडीए ने चोर दरवाजे से सरकार बनाने का काम किया है। चोरी से आई सरकार ने रोजगार का बंटाधार किया है। बोचहा के उपचुनाब में वाम दल।के सभी दलों ने राजद के उम्मीदवार को सहयोग किया और हमारी जीत हुई है।
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 1974 में जिस तरह के माहौल के खिलाफ जेपी ने संपूर्ण क्रांति की शुरूआत की थी, लगभग उसी तरह का माहौल आज देशभर में है। उनके पिता लालूजी ने 1974 के जेपी आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। आज वे, उनके पिता और उनकी पार्टी ऐसी शक्तियों से लगातार संघर्ष कर रही हैं। डबल इंजन की सरकार काम के बजाय ट्रेवल इंजन की सरकार बन गई है। राज्य में 19 लाख रोजगार देने का वादा एनडीए की सरकार ने किया था पर लोगों को रोजगार मिलने के बजाय रोजगार छिनता जा रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट आइना दिखाने के लिए काफी है। वहीं केन्द्र सरकार देश की संपत्ति बेचने में लगी हुई है, स्मार्ट सिटी सिर्फ दिखाने के लिए है। तेजस्वी ने कहा कि केन्द्र सरकार गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने वाले विरोधियों ने संगठनों की आवाज का दबा रही है। उनके खिलाफ सीबीआई और ईडी की छापेमारी कर डराया जा रहा है, पर वे लोग डरने वालें नहीं हैं और देश एवं राज्यहित में अपनी बात लगातार रखतें रहेंगे। बता दे कि संपूर्ण क्रांति के अवसर पर महागठबंधन के नेताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। वहीं अगस्त क्रांति के अवसर पर सात अगस्त को मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ राजधानी पटना से लेकर राज्य के सभी जिलों में विरोध मार्च निकाला जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.