ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया जुलाई के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में वापसी करेगी। भारत ने अपना पिछला टेस्ट मैच इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और अब वह जुलाई में सीजन का अपना पहला टेस्ट खेलेगा। इंग्लैंड दौरे पर भारत को पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेलना है, जोकि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट पिछले साल खेला जाना था, लेकिन कोरोना के कारण मैच को स्थगित कर दिया गया था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस टेस्ट मैच के लिए अब अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रोहित आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद पहली बार मैदान पर उतरे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेनिंग को लेकर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह मैदान में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 35 साल के रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। यह सीरीज 9 से 19 जून तक खेली जाएगी। रोहित की गैर मौजूदगी में केएल राहुल को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड के साथ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.