ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी कार्य मंत्रालय के ‘प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह’ का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  आज दिल्ली के विज्ञान भवन में वित्त मंत्रालय और कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के ‘प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह’ का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार, 6 जून से 11 जून 2022 तक ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में ‘प्रतिष्ठित सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पीएम मोदी क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय जन समर्थ पोर्टल लान्च करेंगे। यह सरकारी क्रेडिट योजनाओं को जोड़ने वाला वन-स्टाप डिजिटल पोर्टल है, जो लाभार्थियों को सीधे ऋणदाताओं से जोड़ता है।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जो पिछले आठ वर्षों में दो मंत्रालयों, वित्त और कार्पोरेट मामलों की यात्रा के बारे में बताएगी। इसके अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की विशेष श्रृंखला भी जारी करेंगे। सिक्कों की इन विशेष श्रृंखलाओं में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ AKAM के लोगो की थीम होगी और इन सिक्कों को दृष्टिबाधित व्यक्ती भी आसानी से पहचान सकेंगे। इस कार्यक्रम का देश भर में 75 स्थानों पर एक साथ आयोजन किया जाएगा और प्रत्येक स्थान को वर्चुअल मोड के माध्यम से मुख्य स्थल से जोड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.