ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोविड टीकाकरण में गति लाने के लिए चला महाअभियान, बनाए गए थे 234 टीकाकरण केंद्र

9 जून को भी चलाया जाएगा कोविड टीकाकरण महाअभियान

सासाराम।   कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को देखते हुए सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। संक्रमण के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसको लेकर लगातार तैयारियां की जा रही है। साथ ही साथ संक्रमण से बचाव को लेकर जारी टीकाकरण अभियान को भी गति दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके। आज मंगलवार को कोविड टीका का महाअभियान चलाया गया ताकि टीका से वंचित लोगों को टीकाकरण किया जा सके। इस महा अभियान में खासकर दूसरे एवं प्रिकॉशन डोज पर बल दिया जा रहा है। पुनः यह अभियान दिनांक 9 जून को भी चलाया जाएगा। टीकाकरण अभियान को लेकर रोहतास जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 9 टू 9 टीकाकरण केंद्र के अलावा कुल 234 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं ताकि इस महाअभियान में कोई भी लाभार्थी छूटे नहीं और बेहतर परिणाम पाया जा सके। कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक रोहतास जिले में कुल 37 लाख 23 हज़ार से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में कुल 25 लाख 60 हज़ार 176 लोगों को लक्षित किया गया था जिसके विरूद्ध 19 लाख 96 हज़ार 132 लोगों को प्रथम डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं दूसरे डोज के लक्षित 19 लाख 75 हजार 360 के विरुद्ध 16 लाख 79 हज़ार 195 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। वही 1 लाख 46 हजार 243 बूस्टर डोज के विरुद्ध 48418 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। महाअभियान के दौरान दोपहर दो बजे तक 3409 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका था। रोहतास डीआईओ डॉक्टर आरकेपी साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना हम लोगों का मुख्य मकसद है। इसको लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को पूर्ण कराने के लिए आज दिनांक 7 जून के साथ 9 जून को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें छूटे हुए लोगों के साथ-साथ दूसरे एवं प्रिकॉशन डोज का समय पूर्ण हो चुके लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर से लेकर गांव एवं वार्ड स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। डॉ साहू ने लोगों से अनुरोध किया कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड का एक भी टीका नही लगाया है, वैसे लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवा लें। साथ ही जिनलोगों का दुसरे एवं प्रिकॉशन डोज का समय पूर्ण हो गया है वे लोग भी अपना डोज जरूर ले लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.