लुधियाना की घटना, चपड़ासी के चिल्लाने पर भाग गए आरोपी, अज्ञात पर केस दर्ज
पंजाब के लुधियाना शहर में दिनदहाड़े कुछ चोरों ने एक जज की कोठी को निशाना बनाना चाहा, लेकिन चपड़ासी की होशियारी से बचाव हो गया। चपड़ासी ने जैसे ही चोरों को कोठी में दाखिल होते देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर अज्ञात चोर तुरंत मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह केस एएसआई जसविंदर पाल की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह न्यायधीन के साथ ड्यूटी करता है।पवेलियन मॉल के निकट ऑफिसर कालोनी है, जिसमें उनकी कोठी है। सोमवार की सुबह कुछ अज्ञात लोग जज साहिब की कोठी के अंदर चोरी की नीयत से घुस गए थे। मगर कोठी के चपड़ासी ने आरोपियों को अंदर देख लिया था, जिसके बाद उसने शोर मचा दिया और वह मौके पर पहुंच गए।शोर मचने से आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस बेहत गंभीर है। बताया जा रहा है कि जिन कॉलोनियों में अधिकारी रह रहे हैं, उनकी सुरक्षा को पुलिस यकीनी बनाने में लगी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.