भूसे से भरी पिकअप के टक्कर मारने के बाद बस में लगी थी आग, सामान जलकर हुआ राख
कोटा: शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे के बाद सवारी बस व पिकअप में आग लग गई। जिससे बस जलकर खाक हो गई। हाइवे पर बस में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें आग की ऊंची ऊंची लपटें दिखाई दे रही है। पिकअप में भूसा भरा हुआ था। जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गया। हवा के साथ भूसे ने भी आग पकड़ ली। आग का दायरा 8 से 10 फीट तक बढ़ गया। निगम की 5 दमकलों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में 50 से ज्यादा सवारियां थी। समय रहते यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। जिससे बड़ी जनहानि टल गई।हालांकि कुछ यात्री चोटिल भी हुए।आग में सवारियों के लगेज भी जल गए।यात्रियों का सामान जलाबस के पीछे की डिग्गी में कपड़े का थान रखा हुआ था। आग लगने से कपड़े का थान भी चपेट में आ गया। और आग भीषण हो गई। बस की साइड वाली डिग्गी में यात्रियों का लगेज रखा हुआ था। आग के कारण उन्हें लगेज निकालने का वक्त भी नहीं मिला। आग में सवारियों के लगेज भी जल गए। लगेज में कपड़े व रुपए भी रखे बताया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया।सवारियां सड़क किनारे बैठे रही। बाद में एक ट्रक में सवार होकर निकल गई। क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाया गया।दोपहर 3 बजे अचानक भूसे में आग लग गई। पिकअप और बस को चपेट में ले लिया।दोपहर में फिर आग लगीभूसे से रुक रुक के धुआं निकल रहा था। दोपहर 3 बजे अचानक भूसे में आग लग गई। पिकअप और बस को चपेट में ले लिया।जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंची।और आग पर काबू पाया। आग लगने से हाइवे पर यातायात बाधित हुआ।ये था मामलाघटना तड़के ढाई बजे के आसपास की बताई गई। सवारी बस मुरैना से अहमदाबाद जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा सवारियां थी। बताया जा रहा है कि खड़े गणेशजी के पीछे हाइवे पर पिकअप ड्राइवर गाड़ी की स्टेपनी बदल रहा था। उसी समय तेज रफ्तार सवारी बस ने पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बस में भी भूसा भर गया। बस के पीछे के हिस्से में आग लगी जो भूसे के कारण बढ़ती गई। हादसे में बस के आगे के शीशे टूट गए। जिससे सवारियां चोटिल हुई। हवा के कारण आग बढ़ती देख सवारियों ने बस से कूदकर जान बचाई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.