ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहर के विभिन्न शोरूम में सप्लाई करता था माल, 750 शर्ट बरामद

लुधियाना: पंजाब के शहर लुधियाना में जाली कपड़ों पर जाली लेबल लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की हुई है। पकड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ कापी राइट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। टी शर्ट के ऊपर ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी विभन्न शोरूम में जाली लेबल लगाकर माल सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी न्यू शिवपुरी सेखेवाल रोड़ पर ब्रांड बेस की फैक्ट्री चलाता है। आरोपी अपनी कंपनी में टामी, हीलफाईटर, लिवस, यू,एस.पी.ए, सी.के. बास, सुपर ड्राई आदि बड़ी कंपनियों के जाली लेबल लगाकर शर्टस तैयार करता है।आरोपी शहर में बाहरी शोरूम वालों को नकली ब्राड असली कह कर बेचता है। आरोपी 750 टी शर्ट जिन पर अलग-अलग बड़ी कंपनियों के नकली लेबल लगे थे, के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी निर्मल नगर दुगरी के रूप में हुई है। पुलिस ने हरमिंदर सिंह निवासी लाजपत नगर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी देते हुए एस.आई रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे जब पुलिस को शिकायत मिली तुरंत आरोपी की फैक्ट्री में रेड की और वहां से बड़ी गिनती में जाली लेबल लगी शर्टें बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना दरेसी में कापी राइट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.