ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नहीं थम रही चोरी की वारदातें; लाडवा और झांसा थाना क्षेत्र से 3 ट्रांसफार्मर चोरी

कुरुक्षेत्र/ अंबाला। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं। धान की रोपाई का सीजन शुरू होने से पहले चोर इतने सक्रिय हो गए हैं कि खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर रहे हैं। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लाडवा और झांसा थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की 3 वारदातें सामने आई हैं।ट्रांसफार्मर से कीमती सामान कर रहे चोरीचोर रात के वक्त खेतों में रखे ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चोरी कर रहे हैं। गत रात्रि भी चोर लाडवा के गांव बन में राम किशन पुत्र राजा राम के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से 70 लीटर तेल और HT कॉपर की तार समेत 43 हजार से अधिक का सामान चोरी करके ले गए।झांसा के गांव हरिपुर से 2 किसानों के ट्रांसफार्मर चोरीवहीं, झांसा के गांव हरिपुर से 2 किसानों के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। बिजली निगम के अधिकारी ने पुलिस ने शिकायत सौंपी है। गांव हरिपुर निवासी किसान जयसिंह के खेत से चोर करीब 78 हजार 660 रुपये का ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके ले गए। इतना ही नहीं, किसान शेर सिंह के खेत में लगे ट्रांसफार्मर का करीब 80 हजार रुपये का कीमती सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.