ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोचिंग से निकलते ही की मारपीट, शोर-शराबा होने पर मजदूरों ने बचाया

सीकर। कोचिंग में पढ़ने वाले युवक के साथ 10 से 12 युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। युवक जब कोचिंग सेंटर से निकलकर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान युवक उसे कोचिंग के बाहर से उठाकर दूर ले गए जहां पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की।उद्योग नगर थाने में नसीम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह हरियाणा का रहने वाला है। सीकर में वह सीएलसी कोचिंग पढ़ाई कर रहा है। नसीम ने बताया कि जब वह कोचिंग से निकला तब 10 से 12 युवक आए और उसे जबरन पकड़कर दूसरी जगह ले गए वहां सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के कारण उसके कई जगह चोटें भी आईं। नसीम ने बताया कि मारपीट में उसी की कोचिंग के भी कुछ युवक थे। नसीम ने सचिन गुर्जर, प्रिंस यादव, सुमित चौधरी, अमित चौधरी, अजय (बाबा), अतुल और 5-6 युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।नसीम ने बताया कि जब उसके साथ मारपीट कर रहे थे तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं पास में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मजदूरों को आता देख सभी बदमाश फरार हो गए। नसीम ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं मामले की जांच हेड कांस्टेबल नरेश कुमार कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.