ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी के बाद ट्रेनिंग पर लौटे दीपक चाहर

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर दीपक चाहर  ने शादी के बाद फिर से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। पिछले करीब तीन महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे चाहर ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। चोट के कारण वह श्रीलंका सीरीज और आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाए थे। चोट से उबरने के लिए उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकेडमी में ट्रेनिंग हासिल की थी। दीपक चाहर ने हाल में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से आगरा में शादी की है। शादी के बाद उन्होंने नई दिल्ली में रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें टीम इंडिया के कई सितारे चार चांद लगाते हुए नजर आ रहे थे।शादी और फिर रिसेप्शन खत्म होने के बाद दीपक ने अपनी फुल फिटनेस हासिल करने के लिए फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपक चाहर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बैक टू वर्क।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.