ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुकान का शटर तोड़ की थी चोरी, कई थानो में मामले दर्ज

सीकर: पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी।दुकान के ताले तोड़कर सामान और नगदी चुराने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश दुकान से फ्रिज, कूलर नगदी चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया।दादिया थाने में आदित्य चौधरी ने 30 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 27 मई की रात को वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। दूसरे दिन जब वह अपनी दुकान पर आया तो दुकान के दोनों ताले टूटे थे। उसने दुकान के अन्दर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और दुकान से फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर और गल्ले में रखे हुए रुपए गायब मिले।कई जगह पुलिस ने दी दबिशपुलिस ने थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाकर बदमाशों की तलाश करना शुरू की। थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने कूदन, यालसर, दीनारपुर ,गोठडा भुकरान, आकवा, जेरठी भैरूपुरा, सीकर शहर व अन्य स्थानो पर तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।चोरी किया सामान किया बरामदमामले में पुलिस ने जयप्रकाश उर्फ जेपी यालसर, दयानन्द उर्फ कालू, हरफूल सिंह उर्फ फूला और संजय भामू को गिरफ्तार किया। सभी बदमाशों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। बदमाशों से पुलिस ने चोरी किया फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर और वारदात में काम में ली गई बोलेरो कैंपर भी बरामद कर ली है। एएसआई जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल रोहिताश्व कुमार और कांस्टेबल किशोर कुमार का बदमाशों को पकड़ने में अहम योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी बलारा का हिस्ट्रीशीटरगिरफ्तार जयप्रकाश उर्फ जेपी यालसर थाना बलारा का हिस्ट्रीशीटर है। इसके साथ ही आरोपी के ऊपर अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। जयप्रकाश उर्फ जेपी पर दादिया, मालवीय नगर, सदर सीकर, उद्योग नगर, रामगढ सेठान, और बलारा में कई मामले दर्ज हैं। वहीं हरफूल सिंह उर्फ फूलाराम पर दादिया और लक्ष्मणगढ़ थाने में मामले दर्ज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.