ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा ने पार्टी मीटिंग के लिए चुनी कोलकाता नेशनल लाइब्रेरी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। जेपी नड्डा ने कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग रखी। इसे लेकर हाल ही में भाजपा से TMC में शामिल हुए जय प्रकाश मजूमदार ने विरोध किया। उन्होंने कहा- नेशनल लाइब्रेरी का उपयोग पॉलिटिकल मीटिंग के लिए नहीं किया जा सकता, ये कानून के खिलाफ है। TMC नेता जय प्रकाश ने नेशनल लाइब्रेरी की आथोरिटी पर सवाल उठाते हुए कहा- लाइब्रेरी के नियमों के मुताबिक इसका उपयोग पॉलिटिकल मीटिंग के लिए नहीं किया जा सकता। नेशनल लाइब्रेरी एक राष्ट्रीय विरासत है। इसके बावजूद भी भाजपा पिछले दरवाजे से इसका उपयोग कर रही है क्योंकि यह केंद्र शासित संस्थान है। भाजपा ये मीटिंग कर नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।
भाजपा सांसद सौमित्र खान ने मीडिया को बताया कि भाजपा बुधवार शाम नेशनल लाइब्रेरी में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक कर रही है। नेशनल लाइब्रेरी में ​​​​​ये मीटिंग भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे असंतोष को दूर करने और 2024 में बेहतर परिणाम के लिए की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.