ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असम राइफल्स में 1380 पदों के लिए आवेदन शुरू

असम राइफल्स में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। असम राइफल्स के शिलाँग स्थित महानिदेशालय द्वारा टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। निदेशालय द्वारा 12 अप्रैल 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार हवलदार, राइफलमैन, नायब सुबेदार और वारंट ऑफिसर के कुल 1380 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। अधिसूचना के मुताबिक, विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन भर्ती रैली के माध्यम से किया जाएगा।

असम राइफल्स में विज्ञापित पदों की घोषित रिक्तियों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, assamrifles.gov.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। इसके बाद मांगे गये विवरणों को भरकर और डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 6 जून से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.