ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

360 कर्मचारियों से होगी वसूली, नोटिस किए जारी

झालावाड़: जिला रसद विभाग ने सरकारी कर्मचारियों से 27 रुपए किलो की दर से वसूली करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।झालावाड़ जिले में खाद्य सुरक्षा योजना में सरकारी कर्मचारी गरीबों के हिस्से का राशन का गेहूं डकार रहे हैं। रसद विभाग ने जब राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के डाटा से खाद्य सुरक्षा सूची का सत्यापन कराया तो यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। झालावाड़ जिले में रसद विभाग ने 360 सरकारी कर्मचारियों को चिन्हित किया है। रसद विभाग ने गरीबों के हिस्से का गेहूं डकारने वाले इन कर्मचारियों से वसूली के लिए नोटिस दिया है।रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विभाग को 360 कर्मचारियों की लिस्ट मिली है, जो राज्य कर्मचारी होने के बावजूद भी खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं ले रहे थे। इन कर्मचारियों ने 1 से 2 रुपए किलो तक गेहूं राशन डीलर से लिया था। अब जिला रसद विभाग ने इन कर्मचारियों से 27 रुपए किलो की दर से वसूली करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा जुर्माना और ट्रांसपोर्ट का खर्चा जोड़े जाने का भी प्रावधान है। ऐसे में यह राशि ज्यादा भी बढ़ाई जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.