ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पतिलार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने राशन उपभोक्ताओं से किया सीधा संवाद, तौल तराजू को पॉस मशीन से जोडा जा रहा, उपभोक्ताओं ने की सराहना

बिहार सरकार की खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम पतिलार पंचायत स्थित श्री हरिहर उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार की शाम राशन उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान लेशी सिंह ने बिहार सरकार तथा केंद्र सरकार की सबसे लाभकारी योजनाओं के बारे में बतलाते हुए कहा कि हमारी सरकार जन -जन को लाभान्वित कराती है। कहा कि हमारे सरकार मे शिष्टम व तरीका को बदला गया है। भ्रष्टाचार एवं लूटखसोट नहीं हो इसके लिए साइन्स टेक्नोलॉजी के सहयोग से पीडीएस दुकान पर छोटी सी मशीन दुकानदारों को दी गई है। ताकि लूटखसोट व भ्रष्टाचार को जड से समाप्त किया जा सके। तथा राशन की चोरी पर लगाम लग सके। मंत्री ने कहा कि अब सिस्टम मे काफी बदलाव की गई है। साथ ही तौल तराजू को पॉस मशीन से जोडा जा रहा है। ताकि घटतौली को जड़ से समाप्त किया जा सके।
लेशी सिंह ने कहा कि अब बिहार के लोग बिहार के ही चावल खायेंगे। पूर्व मे पंजाब समेत दुसरे राज्यों से चावल मंगवाया जाता था। कहा कि कोरोना काल में भी एक भी परिवार भुखे नही रहे इसके लिए विभागीय सचिव विनय कुमार ने अपने जान की परवाह नहीं किये तथा लगातार कार्य करते रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री लेशी सिंह ने उपभोक्ताओं से जन संवाद की। तथा एक एक कर उपभोक्ताओं से पीडीएस दुकानदारों के व्यवहार के बारे में अवगत होते हुए राशन की गुणवत्ता वजन एवं ससमय राशन मिलता है कि नहीं पुछ ताछ किया।
पतिलार पंचायत के मुखिया पायल मिश्रा ने मंत्री को आवेदन देकर पतिलार पंचायत में पांच पीडीएस दुकान खोलने की मांग की।
कार्यक्रम की संचालन समाजसेवी डी आनंद ने की। कार्यक्रम को संबोधित खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार, डीडीसी अनील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा दीपक कुमार मिश्रा, बीडीओ बगहा एक कुमार प्रशांत एमओ प्रियंका कुमारी, डॉ अभिषेक मिश्रा मुखिया पायल मिश्रा, सरपंच प्रतिनिधि जगन्नाथ यादव समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.