ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एनडीए के कार्यकर्ताओं से मिलकर मंत्री लेसी सिंह ने उनका कुशलक्षेम पूछा

बेतिया: बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह स्थानीय अतिथि भवन में बुधवार को एनडीए के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिली तथा जिले का हालचाल जाना ।वहीं कई कार्यकर्ताओं -पदाधिकारियों ने मंत्री लेसी सिंह को बुके देकर सम्मानित तथा स्वागत किया। जबकि कई ने अपने -अपने क्षेत्र की खाद्य उपभोक्ता से संबंधित मामलों को भी उठाया ।एक जदयू कार्यकर्ता द्वारा यह पूछे जाने पर कि राशन कार्ड वापस कराया जा रहा है तो मंत्री ने कहा कि यह एक रूटीन वर्क है ।समय-समय पर ऐसा चलता रहता है ।सोशल मीडिया पर ज्यादातर अफवाह फैलाई जा रही है जो गलत है ।एक मैनाटांड़ के कार्यकर्ता ने कहा कि कोई पदाधिकारी उधर जांच करने नहीं जाते हैं ।कम से कम जांच तो होनी चाहिए ।वही नौतन क्षेत्र के बारे में जदयू के वरिष्ठ नेता हृदयानंद सिंह ने कहा कि डीलर को तौल कर राशन नहीं दिया जाता है ।इससे डीलरों को राशन बांटने में परेशानी होती है तथा घटतौली के शिकार हो जाते हैं। इसी प्रकार कई कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बातों को मंत्री के समक्ष रखा। सम्मानित करने वालों में वरीय नेत्री सुरैया शहाब, जेडीयू नेता शंभू गुप्ता ,जहांगीर आलम ,जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता देवनारायण राम ,सुमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ,अशोक पटेल, बनारसी प्रसाद, भगत पटेल सहित कई रहे। इसके पूर्व मंत्री लेसी सिंह एक सम्मान समारोह में शामिल हुईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.